- केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री, एमएलसी, विधायक समेत कई रहे मौजूद
खबर दस्तक
फुलपरास/मधुबनी :
मधुबनी जिले के फुलपरास के बथनाहा खेल के मैदान में रविवार को एनडीए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल, विधान पार्षद ललन सर्राफ, ख़जौली के विधायक अरुण शंकर प्रसाद सहित एनडीए घटक दलों के प्रदेश स्तरीय नेता मौजूद रहे।
वहीं बड़ी संख्यां में एनडीए गठबंधन में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केंद्रीय राज्य मंत्री, बिहार सरकार से मंत्री सहित गण्यमान नेताओं को पाग, चादर एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि यह मेरे पिताजी की कर्मभूमि है। पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम नीतीश कुमार के सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।निर्वाचन आयोग द्वारा चल रहे एसआईआर कार्य मे किसी का नाम छूटे नही छूटे लोगों का नाम जोड़वाने की प्रक्रिया करने को कहा गया। केंद्रीय मंत्री ने जहां कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा किए। बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने गत दिनों महागठबंधन के कार्यक्रम के दौरान मंच से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने के मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे बिहार का अपमान हुआ है बिहारियों का अपमान हुआ है। जो प्रधानमंत्री पूरे विश्व मे भारत का परचम लहराता है, उन्हें गाली देना पूरे राष्ट्र का अपमान है। एक प्रधानमंत्री राष्ट्र का गौरव होता है। उन्होंने मांग किया कि ऐसे लोगों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा होना चाहिए और कड़ी से कड़ी कारवाई होनी चाहिए। राहुल गांधी व तेजस्वी यादव को माफी मांगनी चाहिए। इन्होंने राहुल गांधी एवं तेजस्वी पर राज्य में दंगा फैलाकर माहौल खराब कर चुनाव कार्य प्रभावित करने का आरोप लगाया। कहा सीएम के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का अनुसरण देश के अन्य राज्य कर रहा है। विद्युत फ्री, पेंशन बढ़ाया गया एवं हर पंचायत में विवाह भवन का निर्माण किया जाएगा। तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि उनका माई बहिन योजना परिवार तक सीमित है।
विधान पार्षद ललन सर्राफ ने कहा कि सीएम ने महिला को पंचायत में 50 प्रतिशत एवं नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया, जिसके कारण घर के पुरुष महिला पति हो गए। विपक्षी पर हमला करते हुए कहा कि उनका माई बहिन योजना परिवार तक सीमित है। बहु को मार-मार घर से निकाल दिया व भाई को घर व पार्टी से निकाल दिया एवं माता पिता को पोस्टर से गायब कर दिया।
वहीं, विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि जननायक की कर्मभूमि है। 1990 में 800 सौ मेगावाट बिजली मिलता था और आज आठ हजार पांच सौ मेगावाट बिजली मिल रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत की अध्यक्षता एवं जदयू के विधानसभा प्रभारी अंजित चौधरी के संचालन में आयोजित सभा को पूर्व मंत्री अशोक राम, बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा महासचिव रेखा गुप्ता, लोजपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह, मदरसा बोर्ड के सदस्य अब्दुल कैयुम, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य संगीता ठाकुर, जदयू जिलाध्यक्ष फुले भंडारी, हम के जिलाध्यक्ष विभा देवी, लोजपा आर के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पासवान, भाजपा नेता उपेन्द्र कुमार यादव, हम के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन, ई. शैलेन्द्र मंडल, डॉo रामप्रवेश पासवान, भाजपा जिला प्रवक्ता कृष्ण कुमार सिंह यादव आदि संबोधित किया।