- उद्घाटन समारोह उच्च विद्यालय पंडौल में
- विभिन्न खेलों में बालक एवं बालिकाएँ दिखाएँगे दमखम खबर दस्तक, मधुबनी
मधुबनी जिला स्तरीय “मशाल” खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 06 सितम्बर 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे उच्च विद्यालय, पंडौल के खेल मैदान में होगा।
यह प्रतियोगिता जिले के विभिन्न खेल मैदानों पर तिथिवार आयोजित की जाएगी। मुख्य खेलों में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल एवं साइक्लिंग शामिल हैं। आयु वर्ग के आधार पर बालक एवं बालिका प्रतिभागियों के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे।
खेल एवं तिथि अनुसार कार्यक्रम विवरण :
- एथलेटिक्स – उच्च विद्यालय पंडौल
06 सितम्बर – अंडर-14 (बालक एवं बालिका)
07 सितम्बर – अंडर-16 (बालक एवं बालिका)
- वॉलीबॉल – उच्च विद्यालय पंडौल
06 सितम्बर – अंडर-16 (बालक)
- कबड्डी – खेल भवन-सह-व्यायामशाला भवन, मधुबनी
06 सितम्बर – अंडर-14 (बालिका)
07 सितम्बर – अंडर-14 (बालक)
08 सितम्बर – अंडर-16 (बालिका)
09 सितम्बर – अंडर-16 (बालक)
- फुटबॉल – उच्च विद्यालय पंडौल
08 सितम्बर – अंडर-14 (बालक)
09 सितम्बर – अंडर-16 (बालक)
- साइक्लिंग – कमलपुर हनुमान मंदिर, पंडौल से सरहद चौक तक
09 सितम्बर – अंडर-14 एवं अंडर-16 (बालक एवं बालिका)
मधुबनी जिला प्रशासन प्रखंड स्तर पर चयनित सभी प्रतिभागियों से इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया है। यह खेल प्रतियोगिता न केवल खेल भावना को बढ़ावा देगी, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करेगी।