खबर दस्तक
झंझारपुर/मधुबनी :
मधुबनी जिले के झंझारपुर के बेहट उत्तरी शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 254 एवं 255 पर बूथ स्तरीय सत्यापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। बूथ अध्यक्ष सह नगर महामंत्री ललन पासवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दोनों बूथ पर बने 36 कार्यकारिणी सदस्य का सत्यापन किया गया। कार्यक्रम में शामिल जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत, पूर्व जिलाध्यक्ष सियाराम साहू, जिला महामंत्री नन्द कुमार महतो, बूथ पालक रत्नेश्वर प्रसाद कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी अनीता यादव एवं नगर अध्यक्ष कुमार रजा आदि ने बताया कि एक बूथ पर 18 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसकी सूची प्रदेश में गई हुई है। लिस्ट के अनुसार सदस्यों का सत्यापित किया गया है।
इस मौके पर भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।