खबर दस्तक
आरा :
राष्ट्रीय महिला परिषद एवं ओजस्विनी भोजपुर, आरा की बैनर तले पदयात्रा निकाली गई। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी की मां के ऊपर अभद्र भाषाओं का प्रयोग गलत है। इस दुनिया में नहीं है या है भी तो महिलाओं-बहनों पर अभद्रता की वाक्य सही नहीं है, सो बहुत हुआ। अब महिला समाज, मां-बहनों की अपमान नहीं सहेगा और न हिंदुस्तान सहेगा। ये तो एक झांकी है, शेष कार्य बाकी है। लव-जिहाद पर रोक लगाओ। नारी ही .. दुर्गा, लक्ष्मी, काली है। इन वाक्य पर ध्यान कोई नहीं करेगा, तो जन आंदोलन सारी महिला समाज करेगी।
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल आगे चलकर इस आंदोलन में उग्र रूप धारण करेगा चाहे सत्ताधारी हो, विपक्षधारी हो। मां बहनों की करो सुरक्षा, तब होगी राष्ट्र की शुभ निर्माण। नारी की रूप अनेक दुर्गा रूप में पालन करती, लक्ष्मी रुप सम्पन्न परिवार होती, काली रूप में यह सांघार करती है। उक्त नारा सब लगाती हुई माता आरण्य देवी मंदिर से शाम 4.35 से प्रारम्भ हुई, जो महावीर मंदिर रमना मैदान नवदुर्गा मंदिर पर विराम हुई। शहर के विभिन्न मार्गों टमटम पड़ाव, धर्मचौक, जेल रोड, बड़ी मठिया, महावीर टोला, शहीद भवन होते रमना हनुमान मंदिर प्रांगण में पहुंची।
इस कार्यक्रम की अगवानी लालती सिंह, राष्ट्रीय महिला परिषद की जिलाध्यक्ष ने की। इसमें दौरान सैकड़ों महिलाएं, परिषद की सदस्य समेत अन्य कई उपस्थित थे।