- कुशेश्वरस्थान (अ.जा.), गौड़ाबौराम, बेनीपुर तथा अलीनगर विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण का समय हुआ परिवर्तन
खबर दस्तक
दरभंगा :
दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के आदेश के आलोक में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 की तैयारी के लिए दरभंगा जिलान्तर्गत सभी दस विधान सभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारियों का 06 सितम्बर से 10 सितम्बर 2025 तक विधानसभा क्षेत्रों की बैठक-सह-प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दरभंगा, समाहरणालय परिसर स्थित अम्बेदकर सभागार में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 78-कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी का प्रशिक्षण 06 सितम्बर को पूर्वाह्न 12:30 बजे, 79-गौड़ाबौराम विधान सभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी का प्रशिक्षण अपराह्न 03:30 बजे से होगा।
07 सितम्बर को 80-बेनीपुर विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी का प्रशिक्षण पूर्वाह्न 12:30 बजे से एवं 81-अलीनगर विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी का प्रशिक्षण अपराह्न 03:30 बजे से होगा।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में 06 सितम्बर को 78-कुशेश्वरस्थान (अ.जा.), विधानसभा एवं 79-गौड़ाबौराम विधानसभा तथा 07 सितम्बर को 80-बेनीपुर विधानसभा एवं 81-अलीनगर विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी का प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन क्रमशः पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे से किया गया था।