- 105 करोड़ की राशि ट्रांसफर
खबर दस्तक
भागलपुर :
बिहार में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार राज्य जीविका निधि सहकारी लिमिटेड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 105 करोड़ रुपए की राशि सीधे जीविका निधि में ट्रांसफर की।
इस योजना से राज्य में कार्यरत 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 1 करोड़ 40 लाख जीविका दीदियों को आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के इस प्रयास से न सिर्फ उनके परिवार की स्थिति बेहतर होगी, बल्कि राज्य के विकास में उनकी अहम भागीदारी भी सुनिश्चित होगी।
इसी क्रम में भागलपुर की जीविका दीदीयों ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश और बिहार में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं और जब तक दोनों का नेतृत्व रहेगा, विकास की गति थमेगी नहीं।