खबर दस्तक
दरभंगा :
राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के तत्वाधान में दरभंगा चैप्टर के तहत दिनांक 31 अगस्त 2025 को कुंवर सिंह महाविद्यालय लहेरियासराय में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के राष्ट्रीय महामंत्री गोलोक बिहारी राय उपस्थित हुए। उन्होंने वहाँ मौजूद लोगों को संबोधित किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा की बाह्य सुरक्षा के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा भी काफी महत्वपूर्ण हो गया है। आज के बदलते वैश्विक परिदृश्य में सामाजिक, आर्थिक सांस्कृतिक और वैचारिक माध्यम से देश को अशांत करने का प्रयास किया जा रहा है। देश मजबूत, सुरक्षित और विकसित राष्ट्र तभी बनेगा, जब लोगों में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
इस कार्यक्रम के दरभंगा चैप्टर प्रभारी सह समन्वयक डॉ.अभय कुमार ने,राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच (फॉरम फॉर अवेयरनेस ऑफ़ नेशनल सिक्योरिटी) का उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक,भू-राजनीतिक रणनीतियों तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हुए समसामयिक विमर्शों पर कार्य का जोर दिया। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय संबंध, रक्षा व सैन्य रणनीति, वैश्विक शांति, आतंकवाद, माओवाद, साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मनोवैज्ञानिक युद्ध जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देता है, जिससे भारत के लिए एक समग्र एवं दीर्घकालिक राष्ट्रीय रक्षा का दृष्टिकोण विकसित किया जा सके। कार्यक्रम में वक्ताओं के रूप में शामिल पूर्व सेना अधिकारी शंभू शरन चौबे ने अपने संबोधन में सेना में सेवाकाल के दौरान रक्षा चुनौतियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा केवल सरकार से संभव नहीं है, बल्कि देश के हर एक नागरिकों को अपना योगदान देना होगा।
एन.एम.ओ. बिहार प्रांत के सम्पर्क अधिकारी व आई.एम.ए. उपाध्यक्ष डॉo आमोद कुमार झा ने अपने सम्बोधन में कहा की वर्तमान समय में भारतवर्ष का वाह्य से अधिक आंतरिक सुरक्षा गम्भीर चुनौतीयों से ग्रसित हैं। यह एक तरफ नक्सल कि समस्या से तो दुसरी तरफ वोट बैंक की राजनीति के कारण समाज का एक तबका हमारे समाज व संस्कृति को छिन्न-भिन्न करने पर आमादा है। डॉo झा ने घुसपैठियों तथा जनसंख्या विस्फोट के द्वारा हो रहे डैमोग्राफी परिवर्तन पर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया।
राष्ट्रीय सुरक्षा मंच दरभंगा चैप्टर के संरक्षक सह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सद्भावना प्रमुख दिलीप झा ने कहा की रक्षा का एक व्यापक रणनीति बनाने की आवश्यकता है, जिसमें सरकार के साथ-साथ आम जन की भागीदारी भी सुनिश्चित करना है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉक्टर एच.के. सिंह ने आंतरिक सुरक्षा में लोगों की भागीदारी पर बल दिया। इन्होंने मंच द्वारा देश की सुरक्षा के सन्दर्भ में विभिन्न आयामों में किए जा रहे कार्यों को समय की आवश्यकता बताया। मंच संचालन सूरज चौधरी ने किया।
संस्था के संचालन हेतु राष्ट्रीय महामंत्री ने तदर्थ समिति का गठन किया। जिसमें उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मिश्रा, डॉo संजीव कुमार सिंह, डॉo अमित कुमार सिन्हा, गोपाल प्रसाद गुप्ता, महामंत्री संजय सुमन, मंत्री डॉओ संदीप झा, हर्षवर्धन कुमार, अमरनाथ झा, डॉo संजय कुमार, कोषाध्यक्ष नीरज दधीचि, मीडिया प्रभारी हर्ष चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी सूरज ठाकुर को नियुक्त किया गया।
इस कार्यक्रम में शिक्षा जगत से प्रोफेसर, शिक्षक, छात्र, चिकित्सा जगत से चिकित्सक, विधि जगत से वकील के अलावा मुरारी ठाकुर, आदित्य नारायण मन्ना, प्रभात, मनोहर चौधरी, अंकुर गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।