खबर दस्तक
मधुबनी :
मधुबनी जिले में महादेव पूजा समिति,जितवारपुर के द्वारा भैरवनाथ स्थान परिसर में सकल कल्याणार्थ पार्थिव महादेव का पूजा किया जा रहा है। रविवार को ग्रामीणों के सहयोग से ग्यारह लाख पार्थिव महादेव का पूजा किया गया। महादेव पूजा एवं रुद्राभिषेक के मुख्य आचार्य संतोष झा सहित ग्यारह पंडित के द्वारा सुबह सात बजे से पूजा शुरू हो जाता है। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक महादेव पूजा एवं रुद्राभिषेक किया जाता है। संध्याकालीन आरती रात्रि 8बजे में किया जाता है, जबकि बाबा भैरवनाथ का श्रृंगार एवं संध्याकालीन आरती जिसका 9बजे रात्रि में किया जाता है।
पूजा के अध्यक्ष मनीष कुमार झा मिंटू, सचिव अमरेश झा, कोषाध्यक्ष बागेश झा, व्यवस्थापक अमित कुमार झा, सदस्य भैरव झा, दिवाकर झा, सोनू झा, दुर्गेश झा, कार्तिकेस झा ने कहा कि प्रत्येक साल इस महीने में ग्रामीणों के सहयोग से महादेव पूजा का आयोजन होता है।
वहीं, वार्ड पार्षद सुधीरा देवी ने कहा कि महादेव पूजा को लेकर पूरे गांव के लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह दिखाई देता है।

