खबर दस्तक
मधुबनी :
कर्मचारी संघ मधुबनी नगर निगम, मधुबनी की विस्तारित बैठक रविवार को दुर्गा राम के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये कॉमरेड सत्य नारायण राय जिला महासचिव, अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) जिला कमिटी मधुबनी ने कहा कि बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बिहार राज्य नगर निकाय कर्मचारी आगामी 2 सितम्बर 2025 को जिला पदाधिकारी के समक्ष अपनी पाँच सूत्री मांगों को लेकर पुरे बिहार में जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन करेगी। तथा 3 सितम्बर 2025 को मोर्चा की वार्ता विफल होने के बाद नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगें। बबलू राम महासचिव कर्मचारी संघ मधुबनी नगर निगम ने सम्बोधित करते हुए कहा की बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 2 सितम्बर 2025 को जिला पदाधिकारी कार्यालय जिला समाहरणालय मधुबनी पर प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शनकारीयों का जुलुस टाउन क्लब मैदान मधुबनी से शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए जिला पदाधिकारी कार्यालय के सामने सभा करेगा। प्रदर्शन के माध्यम से पाँच सूत्री मांग पत्र देगी। उसके बाद 3 सितम्बर 2025 को मोर्चा के राज्य पदाधिकारियों को सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार द्वारा बुलाया गया हैं। अगर राज्य नेताओं की वार्ता सचिव से विफल होने पर 4 सितम्बर 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जायेगा। इस बैठक में रामू राम, महेश राम, संजीव राम, अजीत राम, सूरज कुमार, अनीता देवी, सीता देवी, काजल देवी, अप्सरा खातून, सहबाज खातून एवं अन्य नगर निकाय कर्मी उपस्थित थे।