खबर दस्तक
आरा :
शनिवार को बिहार में “वोटर अधिकार यात्रा” का आखिरी दिन है, जहां ये यात्रा आरा पहुंचा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की सोलह दिन लंबी इस यात्रा में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे थे। शनिवार को यात्रा की शुरुआत सारण से हुई है और अंतिम पड़ाव आरा भोजपुर पहुंची, जहां महा गठबंधन के नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एक बच्चे को अपना गोद में उठाकर गाड़ी पर बैठा लिया, जो आरा में सुर्खियों का विषय बना हुआ है। कांग्रेस, राजद , इत्यादि पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से ही हाथ में बैनर, झंडा और पोस्टर लिए यात्रा के स्वागत के लिए जुटे हुए थे।
वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बिहार है। इस बिहार को कोई चुना नहीं लग सकता है, क्योंकि यहां के लोग खैनी में डालकर चुना रगड़ देते हैं। वहीं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार बिहार से भाजपा को उखाड़ फेंकना है।
वही, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बोट छोड़ कद्दी छोड़ का नारा लगाते हुए.. कहा कि इस बार आरएसएस और भाजपा के मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करना है। वही कार्यकर्ताओं ने कहा कि तेजस्वी यादव के स्वागत के लिए यहां विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी हुई है। वोटर अधिकार यात्रा में जुट रही भीड़ को देखकर विरोधी पक्ष हताश है। उन्होंने कहा कि अगली बार युवा नेतृत्व तेजस्वी यादव को मुख्मंत्री बनेंगे। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बबूरा पुल के पास स्वागत के बाद यात्रा कोईलवर कुलहड़िया होते हुए आर पहुंची, जहां जगह-जगह राहुल और तेजस्वी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। वही आरा वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में यात्रा, सभा में तब्दील हो गई।