- प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे जाने के विरोध में मनाया गया आक्रोश दिवस कार्यक्रम
खबर दस्तक
दरभंगा :
दरभंगा स्थित ईवारा होटल में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना जी की अध्यक्षता में आयोजित “मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
आक्रोश दिवस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा पश्चिमी अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना की अध्यक्षता में किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता सह समाजसेवी डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला के द्वारा किया गया है। साथ ही होटल इवारा से स्टेशन तक आक्रोश विरोध मार्च निकाला गया, जिसमें दरभंगा भाजपा के अनेको कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, केवटी के विधायक माननीय मुरारी मोहन झा भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा में प्रधानमंत्री और उनकी स्व. माताजी के लिए कांग्रेस और आरजेडी के मंच से जिस प्रकार गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सह प्रसिद्ध शिशु चिकित्सक डॉo मृदुल कुमार शुक्ला ने कहा कि यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपने उस चाल-चरित्र में वापस लौट आई है, जिसके माध्यम से उसने हमेशा देश की राजनीतिक संस्कृति में जहर घोलने का काम किया। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने इस अमर्यादित आचरण से न केवल पीएम मोदी बल्कि देश के 140 करोड़ देशवासियों का भी अपमान किया है।
मिथिला की पावन धरती का यह संकल्प है कि जैसे माता सीता के अपमान पर रावण की लंका नष्ट हुई, वैसे ही कांग्रेस की दूषित विचारधारा ही कांग्रेस को समाप्त कर देगी।
इस मौके पर कार्यक्रम में डा. मृदुल कुमार शुक्ला, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. प्रेम मोहन मिश्रा, महामंत्री विजय चौधरी, उपाध्यक्ष राजेश रंजन, मंत्री बलेन्दु झा, राहुल पासवान, मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, उदय शंकर चौधरी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सपना भारती, पृथ्वी कुमार, अविनाश कुमार, सुंदरलाल चौधरी, श्रवण कुमार महतो, संजीव गुप्ता, राजमोहन पासवान आदि उपस्थित थे।