खबर दस्तक
बेनीपट्टी/मधुबनी :
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र के हरलाखी प्रखंड के उमगांव में एनडीए के कार्यक्रम में शामिल होकर लौटने के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन बेनीपट्टी पहुंचे। उनके साथ भाजपा के विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर भी थे। मुख्यालय में पहुंचते ही एनडीए कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कारवाई चल रही है। यह केवल पीएम का अपमान नही है, बल्कि 140 करोड़ देश वासियों का अपमान है। इसका करारा जबाव जनता चुनाव के समय राहुल और तेजस्वी को देगी। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रधानमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता को देख केन्द्र हो या राज्य विपक्ष हताश हो गई है। उन्होनें कहा कि गाली देना केवल एक व्यक्ति का ही नही बल्कि लोकतंत्र और जनादेश का अपमान है। इधर, राष्ट्रीय प्रवक्ता के काफिले के कारण बेनीपट्टी इंदिरा चौक पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रहीं। क्योंकि गाड़ी साइड खरा कर लगाने के बजाय बीच सड़क पर लगा दिया गया था, जिसके कारण राहगीरों के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी कुछ समय तक जाम के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।