खबर दस्तक
लदनियां/मधुबनी :
मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड के स्थानीय मुख्य बाजार से पुलिस ने एक युवक को तीन गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक का नाम रंजीत कुमार साह है, जो महथा गांव का रहनेवाला है। पुलिस को उसके संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे शनिवार को लदनियां के मुख्य बाजार से गिरफ्तार किया।
उसके पास से तीन कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कारवाई की जा रही है।