खबर दस्तक
मधुबनी :
मधुबनी जिला कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा 1 सितंबर 2025 को पटना में समापन कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा बैठक किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल की अध्यक्षता में ललित सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मधुबनी जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों सहित सभी नेता उपस्थित रहे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पूरे देश में कांग्रेस पार्टी भाजपा की दमनकारी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
इसके साथ ही कल पटना के सदाकत आश्रम में भाजपा द्वारा कांग्रेस मुख्यालय एवं बिहार के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर की गई गुंडागर्दी के खिलाफ जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में मधुबनी जिला कलेक्ट्रेट ऑफिस के समीप देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन में मधुबनी जिला कोऑर्डिनेटर मुकेश राय, सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत राज, पूर्व जिला अध्यक्ष शीतलंबर झा, ज्योति झा, रणधीर सेन, अभिनव पाठक, कामगार संगठित एवं कर्मचारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार मंडल, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव नरेंद्र कुमार झा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृष्णकांत झा गुड्डू, विवेकानंद झा, टेकनाथ पाठक, राम इकबाल पासवान जी, डॉ. रशीद फाकरी, सत्यनारायण पासवान, पवन यादव, कौशल किशोर झा, आनंद कुमार झा, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आलोक कुमार झा, सुजीत कुमार झा, मुकेश कुमार झा पप्पू सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता शामिल हुए।

