खबर दस्तक
बिस्फी/मधुबनी:
भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी मधुबनी बिस्फी लोकल कमिटी की बैठक बिस्फी में आयोजित हुई। बैठक में सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव पर्यवेक्षक बतौर मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता बिन्दु यादव ने किया।
बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने विस्तार से विस्तृत चर्चा किए, जिसमें बिस्फी विधानसभा के सभी बूथों पर बीएलए 2 बनाने, सीपीएम ब्रांच को मजबूत करने सहित किसान मजदूर नौजवान के सवाल पर बहस हुई, जिसमें बाढ़ सुखाड़ के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने पर बल दिया गया।
बैठक में सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि जनता के समस्या को लेकर संघर्ष करके ही हम परिवर्तन ला सकते हैं। मधुबनी के हालात बेहद खराब है। पुरा जिला सुखाड़ के चपेट में हैं, यहां के किसान मजदूर महिलाएं पुरी तरह खेती पर आश्रित है। लोगों को पीने के लिए पानी डबल इंजन सरकार उपलब्ध नहीं करा पाया। बिहार में मतदाता सूची से लोगों को नाम काटा गया है, इसका जवाब जनता दे रही है। बिहार में जनता सत्ता परिवर्तन के लिए स्पष्ट संकेत दे दिया है। आरएसएस प्रमुख विभाजनकारी मुद्दों को फिर बिहार में चुनाव हार देख उछाल रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था को मोदी ने चौपट कर दिया फिर बीस लाख से अधिक लोगों पर नौकरी बचाने के लिए तलवार लटकी हुई है। जनता को भाजपा नीति सरकार से मोहभंग हो रहा है। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर 2025 को बिस्फी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर देश के जाने-माने नेत्री सीपीएम के पूर्व सांसद सुभाषिनी अली हजारों किसान मजदूरों, महिलाओं को संबोधित करेंगे।
वहीं, सीपीएम बिस्फी लोकल सचिव बाबूलाल महतो ने कहा कि सीपीएम बिस्फी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग चुकी है, यहां के विधायक लोगों को काफी निराश किया है। बिस्फी लाल झंडा और समाजवादियों का गढ़ रहा है, और यहां सीपीएम महागठबंधन समर्थित चुनाव लड़ेंगी और भाजपा को शिकस्त देगी।इस बैठक में सुमित्रा देवी, पुरनी देवी, ललित कुशवाहा, सीताराम यादव, केवल मुखिया, लालू प्रसाद यादव, हलखोरी महतो, महेश सहनी, सोगारथ मुखिया, मीरा देवी, फुलकुमारी देवी, कृष्ण मोहन शर्मा एवं अन्य ने विचार व्यक्त किए।