खबर दस्तक
दरभंगा :
बिहार के दरभंगा जिला में ग्रामीण विधानसभा भालपट्टी गांव में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, जिसमें भारत सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के मां के संदर्भ में आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। नरेंद्र मोदी को मां-बहन की गाली सुनवाएंगे। यह बात कहीं से भी स्वीकार नहीं है। इस देश के लोग अपना जान दे सकते हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी के मां को गाली देने वाले को बकसने वाले नहीं है। जनता उनका चुनाव में करारा जवाब देने वाली है। राहुल गांधी की यात्रा फ्लॉप हो रही है। टिकटधारी नेता उनके साथ चल रहे है। बिहार की आम जनता ने उनके इस यात्रा को रिजेक्ट कर दिया है।
वहीं, शाहनवाज हुसैन ने राष्ट्रीय जनता दल के साथ साथ तेजस्वी यादव पर तंज करते हुए कहा कि राजद पिछलगू पार्टी है। राजद को पता है कि इस बार उनकी नईया डूबने वाली है। बाद में कहेंगे कि राहुल गांधी या फिर चुनाव आयोग के कारण चुनाव हार गए। ये लोग चुनाव के पहले से ही बहाना ढूंढ रही है। राहुल गांधी तेजस्वी यादव से बड़े नेता है ही। इसीलिए तेजस्वी यादव पीछे-पीछे दौड़ रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी जानते हैं कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने वाले नहीं है, इसीलिए राहुल गांधी इसका घोषणा नहीं कर रहे हैं।
वही, दरभंगा में मोदी की मां पर अमर्यादित भाषा बोलने वाले शख्स की गिरफ्तारी पर कहा कि गिरफ्तारी कार्यकर्ताओं की नहीं, नेता इसकी जिम्मेदारी ले। राहुल और तेजस्वी इस बात को लेकर कान पड़कर माफी मांगे।