खबर दस्तक
मधुबनी :
मधुबनी नगर निगम प्रशासन लोगो के सुविधा को लेकर शहर के भीड़-भाड़ वाले जगहों पर चलंत शौचालय लगाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर निगम प्रशासन दस लोगो को एक साथ शौचालय में जाने की सुविधा देगा।
इस बाबत नगर निगम के मेयर अरुण राय ने कहा कि चलंत शौचालय में एक साथ पांच महिला व पांच पुरुष जा सकते है। शौचालय में पानी का व्यवस्था के साथ ही हैंड वाश उपलब्ध रहेगा। चलंत शौचालय का उपयोग अभी मधुबनी व्यवहार न्यायालय में लोगो के सुविधा के लिए लगाया जाएगा। इस शौचालय का खासियत है कि गंदगी इसके भीतर में जमा होगा। प्रत्येक दिन शाम के समय में उसका सफाई कर दिया जाएगा। नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि शहर को साफ-सफाई रखने को लेकर चलंत शौचालय लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के तहत अगर कोई बड़ी बैठक या सभा होगा, उसमें भी इसका उपयोग किया जाएगा।