खबर दस्तक
जयनगर/मधुबनी :
मधुबनी जिला के जयनगर के ललित कुटीर स्थित प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय मे वुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की जयन्ती समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस समर्थको ने स्व० गांधी को संचारक्रांन्ति का प्रणेता बताते हुये कहा कि देश के विकास मे उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जायेगा।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। यदि वे नहीं होते, तो आज देश तकनीकी रूप से इतना आगे नहीं बढ़ पाता। उन्होंने कंप्यूटर क्रांति और टेलीकॉम क्रांति की नींव रखी, जिससे आज भारत डिजिटल युग में मजबूती से खड़ा है। उन्होंने देश को ‘मुट्ठी में लेने’ की ताकत दी और युवाओं को नई सोच और ऊर्जा से जोड़ा। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की और विकास की हर राह में राजीव गांधी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस जनों का कर्तव्य है कि वे राजीव गांधी के सपनों को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएँ और समाज के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुँचाएँ। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे तकनीक, शिक्षा और सेवा भावना के जरिए राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें।
इस मौके पर प्रखण्ड कार्यकारी अध्यक्ष नित्यानन्द झा, नगर अध्यक्ष गुड्डु साह, पूर्व मुखिया व वरिष्ठ नेता राजु पंजियार, पूर्व प्रमुख पप्पु चौड़वार, रामु पंजियार, रविन्द्र पोद्दार, किशोरी राम समेत अन्य लोग उपस्थित थे।