खबर दस्तक
मधुबनी :
देश में लोगों से वोट का अधिकार छीना जा रहा है। गरीब, असहाय, पिछड़ों का वोट हनन किया जा रहा है। यह बात कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार विधानसभा प्रभारी शुशील पासी ने कहा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और चुनाव आयोग मिल कर लोगों से वोट का अधिकार छीन रहा है।
ये लोग मतदाता सूची में चोरी कर रहे हैं। ये हमारे नेता राहुल गांधी से एफिडेविट मांग रहे हैं। मोदी को खुद का एफिडेविट प्रस्तुत करना चाहिए। इसी बात को लेकर हमारे नेता राहुल गांधी बिहार के सासाराम 17 अगस्त से वोट अभियान यात्रा पर निकल रहे हैं। यह यात्रा 26 अगस्त को मधुबनी पहुंचेगी। यहां सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसी बात को लेकर हम जिला के सभी कार्यकर्ता को निवेदन करने आए हैं।
इस बैठक में पर्यवेक्षक अखिलेश यादव, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व एमएलसी बिनोद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष शीतलांबर झा, मो. अमानुल्लाह खान, कृष्णकांत झा गुड्डू, राशिद फाकरी, शाहिद हुसैन, मीना देवी कुशवाहा, आलोक झा, अशोक कुमार, मिहिर झा, पवन यादव, टेकनाथ पाठक, अकिल अंजुम, मुनींद्र झा, राम एकवाल पासवान, ज्योति झा, झुन्ना खान, आलोक झा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।