खबर दस्तक
मधुबनी/राजनगर :
मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड मुख्यालय के अंतर्गत राज परिसर इस्तिथ नौलखा पैलेस मंदिर के प्रागण में 18वी वाहिनी एसएसबी के अधिकारियो एवं जवानों ने वटालियन मुख्यालय के समीप वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। वृक्षारोपण का मुख्य उदेश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ वृक्ष से हरियाली मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण सुधार कर सकते है।
वृक्ष छाया प्रदान करते और वाषपीकरण के माध्यम तापमान को कम करते है, इस दिशा मे जागरूकता फैलाना एवं हरियाली को बढ़ावा देना है। यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ एवं सुरीक्षित पर्यावरण उपलव्ध कराने के संकल्प के साथ किया गया।
मौके पर बटालियन के अधिकारियो ने बताया अब तक सभी बाह्य सीमा चौकीयो एवं वाहिनी मुख्यालय मे कुल 2800 पौधे लगाए जा चुके है। यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण उपलव्ध कराने के संकल्प के साथ किया गया, जिसमे वाहिनी के अधिकारीगण, अधीनस्त अधिकारीगण एवं जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।