पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी सरकार 17 महीनो की कार्यकाल दिए गए नौकरी रोजगार और 20 वर्षो से नितीश-भाजपा की सरकार की खामियाँ को लोगो को बताया कर जागरूक करेंगे : शिवजी भारती
खबर दस्तक
मधुबनी/राजनगर :
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर हर पार्टी एक-दूसरे की सफलता-विफलता को उजागर कर रही है, वहीं, राजनितिक सरगर्मी भी तेज हो गईं है। इसी बीच सभी पार्टी जीत के अपने दावे कर रही है।
इसी क्रम में मधुबनी जिला अंतर्गत राजनगर विधानसभा क्षेत्र में राजद कार्यकताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की घोषणा पत्रों में किए गए वादों को आम जनताओं तक पहुंचाने के लिए जनसम्पर्क अभियान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी हर वादा करेंगे पूरा मेरा वादा है।
इस अभियान के तहत अनुसूचित जाति प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल शिवजी भारती ने क्षेत्र विभिन्न पंचायत में घर-घर जा कर बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चुनावी घोषणापत्र को समझाते हैं। लोगो के बीच घोषणा पत्र का वितरण भी किया। लोगों से कहा कि बिहार में इस बार तेज रफ्तार तेजस्वी सरकार बनने जा रही है। मिडिया के माध्यम से आ रही सर्वें में बिहार की जनता का पहला पसंद मुख्यमंत्री के लिए हमारे नेता तेजस्वी यादव है।
बीते 17 महीनों के कार्यकाल में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पाँच लाख रोजगार दिए और तीन लाख प्रक्रिया अधीन कराए। हालांकि इसी बीच में ही सरकार ही गिर गईं, जो सरकार अभी रिक्त पदो बहाली नहीं करा रही है। बिहार की युवा, मजदूर, रोजगार-नौकरी की तलाश में रोजगार के लिए भटक रहा है और यहाँ से पलायन कर रही है। बीस वर्षो से नितीश कुमार की सरकार चल रही है, लेकिन एक भी उद्योग-धंधे, कोई नया कल-कारखाना नहीं लगा।
बिहार के किसी भी सरकारी दफ़्तर में बैगर घुस दिए कोई काम नहीं होता है, भ्र्ष्टाचार चरम सीमा पर है। दिन दहारे लूटपाट एवं गोली मार दी जाती है। अपराधीक घटना रोज घटती है। सरकार की विफलता को हमलोग आम लोगो को बता रहे है। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान लोगो से कहा कि बिहार में नितीश-भाजपा की सरकार में पलायन, बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार, लूट, डकैती, अपहरण जैसे घटनाए आएं दिन देखने को मिलती है, पर सरकार की कान पर जु तक नहीं रेगति है।
इस सब मुद्दे को आम मतदाता जनता जनार्दन से मिल कर बता रहे है। उन्होंने घोषणा पत्र के माध्यम से लोगो को जागरूक किया। उन्होंने घोषणा पत्र के वादों को पढ़ कर सुनाया। कहा कि माई बहिन मान योजना तहत माता-बहनो 2500 रुपया प्रति माह देंगें, पाँच सौ रूपए में घरेलू गैस सिलेंडर, हर महीने 200 यूनिट फ्री में बिजली, उद्योग-धंधे लगेगे, पलायन को रोका जाएगा, साथ ही युवा संसद का गठन किया जाएगा, इससे युवाओं को लाभ मिलेगा।
वहीं, नि:शक्तजन, दिव्यांगजन पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धजन पेंशन को ₹1500 प्रतिमाह देने योजना को लागू करेगे। बिहार में अगर तेजस्वी सरकार बनती है, तो हमारी सरकार ये सब देगी।
इस मौके राजद नेता ईश्वर गुरु मेहता, पूर्व प्रमुख रूप नारायण यादव, मुखिया बद्री मंडल, मयंक यादव, अमन सिंह यादव एवं अन्य कार्यकतागण मौजूद रहे।