- नगर निगम के संबंधित कर्मी लगे हैं वोटर पुनर्निरीक्षण के कार्य में
खबर दस्तक डेस्क, मधुबनी
मधुबनी जिले के नगर निगम क्षेत्र में वोटर पुनर्निरीक्षण शुरू होने के बाद से जन्म और मृत्यु का रजिस्ट्रेशन ठप्प पड़ा हुआ है। जब इस संबंध में एबीपी न्यूज ने नगर निगम कार्यालय का खंगाला तो पता चला कि जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रेशन का काम जिस कर्मचारी संजीव को दिया गया है उनका टेबुल खाली मिला। मधुबनी नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव अभी वोटर पुनर्निरीक्षण / मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 की ड्यूटी में लगे हुए हैं। एबीपी न्यूज ने कई बार संजीव से दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने अपना मोबाइल नहीं उठाया। आम लोग नगर निगम में घंटों इनका इंतजार करते रहते हैं कि संजीव कब आयेंगे और मेरा जन्म या मृत्यु का रजिस्ट्रेशन कब होगा लेकिन संजीव बाबू का ना तो समय पर नगर निगम में अपने सीट पर आना होता है और ना ही वे दूरभाष पर उपलब्ध होते हैं। जिससे कि आम लोग नगर निगम कार्यालय के चक्कर न काटे और उनका कार्य हो जाए।
आपको बता दें कि वोटर पुनर्निरीक्षण / मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मधुबनी आनंद शर्मा द्वारा मतदाताओं के घर पहुंचकर एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण किया गया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत हाउस टू हाउस सर्वेक्षण के लिए 25 जून से 26 जुलाई 2025 का समय निर्धारित है। जबकि 1 अगस्त 2025 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन के साथ ही 1 सितंबर 2025 तक दावे एवं आपत्तियाँ लेने की तिथि निर्धारित है। जिसके बाद 30 सितंबर 2025 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना निश्चित किया गया है। इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के बाद प्रकाशित सूची के आधार पर ही बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 करवाया जाएगा।
लेकिन वोटर पुनर्निरीक्षण / मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 में मधुबनी नगर निगम सहित जिले के अन्य निगम क्षेत्र का भी कमोवेश यही हाल है। जहां वोटर पुनर्निरीक्षण / मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के कारण जन्म और मृत्यु का रजिस्ट्रेशन ठप्प पड़ा हुआ है।