खबर दस्तक
मधुबनी :
मधुबनी शहर के भारतीय जनता पार्टी नया जिला कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी के संचालन में चार मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जयसवाल एवं संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानियां की सहमति से मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधान पार्षद सह जिला प्रभारी अजुर्न सहनी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष यथाशीघ्र पदाधिकारी का गठन कर जिला को सूची दे दें।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्रवीर यादव, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष वरूण कुमार सिंह, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रतिमा रंजन, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो० मंसूर बनाए गए।
इस अवसर पर जिला कार्यालय में सम्मान समारोह में माला और चादर पहनाकर बधाई दी गई।
मौके पर हर्ष प्रकट और बधाई देने वालों में देवेंद्र कुमार यादव, रंजीत यादव, सरोज सिंह, प्रंशात ठाकुर, सतीश ठाकुर, मनोज कुमार मुन्ना, संजय पाण्डेय, संजीव कुमार बादल, प्रमोद सिंह, पवन साह, आदित्य झा, कन्हैया साह, जिला पार्षद पिन्टू मिश्रा, कुंदन प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष पिन्टू रौनियार, मनीष झा उद्धव, सतीश कुमार, उपेन्द्र साह, सुनील कुवंर, सुधीर मंडल, वीरेंद्र मेहता, संजय गुप्ता, शम्भू झा, बिन्दु सिंह, कविता झा, अशोक राम, राम नरेश राय, अरूण कुमार महतो, विभूति झा, पंकज झा, सचिन मिश्रा सहित अन्य कार्यकता शामिल थे।
इस अवसर पर मधुबनी विधानसभा की कार्यशाला 26 जुलाई होने को लेकर बेठक भी आयोजित प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की गई।