बीएलओ के माध्यम से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें : उप विकास आयुक्त
खबर दस्तक
मधुबनी/बिस्फी :
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड के स्थानीय टीपीसी भवन के सभागार में बुधवार को निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य निर्वाचन सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण और मतदान केदो के अंतिम प्रकाशन की तैयारी की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह ने सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। इसके बाद अब तक की प्रगति की जानकारी विस्तार से दी। कहा कि प्रखंड में गणना प्रपत्र का वितरण, संग्रहण और अपलोडिंग का कार्य तेज गति से चल रहा है। बीएलओ और सहायक बीएलओ मतदाताओं को फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं। भरे हुए फार्म का संग्रहण भी तेज गति से हो रही है। अब तक बड़ी संख्या में गणना प्रपत्र जमा किया जा चुका है। डीडीसी ने सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों से अपील किया कि अपने बीएलए के माध्यम से इस अभियान में पूर्ण सहयोग करें। बैठक में राजनीतिक दलों के सदस्यों ने कई मतदान केंद्रों के परिवर्तन करने, फॉर्म भरने के समय हो रही समस्याओं के संबंध में विस्तार से पदाधिकारी को जानकारी दी।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विष्णु देव सिंह यादव ने कहा कि चुनाव आयोग पहले आदेश दिया था कि ग्यारह विकल्प में से कोई एक लगाना है, फिर कहा गया कि सीधे फार्म भर कर देना है, तत्काल कोई कागज नहीं लगाना है, फिर कहा जा यह है कि आपत्ति के समय एक कागज लगाना है।
इस अवसर बीडीओ बसंत कुमार सिंह, एमओ धीरेंद्र कुमार, माकपा के जिला सचिव मनोज कुमार यादव, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत यादव, राम सकल यादव, चंद्रजीत यादव, निरंजन पासवान, महेश यादव, बिंदु यादव, सुनील कुमार चौधरी सहित कई पदाधिकारी एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

