- गणना फॉर्म वितरण, संग्रहण एवं बीएलओ ऐप पर अपलोडिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ हुए सम्मानित
खबर दस्तक
मधुबनी :
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मधुबनी जिले के दो बीएलओ और एक बीएलओ सुपरवाइजर बीएलओ को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया। गणना फॉर्म वितरण, संग्रहण एवं बीएलओ ऐप पर अपलोडिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निम्न बीएलओ को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया।
1). रेखा कुमारी, विधानसभा क्षेत्र 36-मधुबनी, बुथ संख्या-154.
2). कृष्णदेव पंडित, विधान सभा क्षेत्र- 40 लौकहा, बुथ संख्या-206.
3). प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी सह बीएलओ सुपरवाइजर, विधान सभा क्षेत्र 36-मधुबनी, बुथ संख्या-148 से 157.