खबर दस्तक
मधुबनी/मधेपुर :
कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मधुबनी के फुलपरास निवासी गुंजन राम को एससी-एसटी विंग का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है। इनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि ज्योति झा ने कहा कि गुंजन राम के मनोनयन से कांग्रेस को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। दलित एवं महादलित समुदाय के बीच कांग्रेस का जनाधार और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने इनके मनोनयन पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को साधुवाद दिया है। वहीं हर्ष व्यक्त करने वालों में श्रीराम मंडल, डॉ. सरोज कुमार झा, मनोज साफी, वकील सदाय, रामलोचन पासवान, महेश्वर मुखिया, रामकिशोर यादव, उमाशंकर राउत, एस.एम. बागी, संजय कुमार झा, शिवकांत मिश्र सहित अन्य शामिल हैं।

