- 116 बंद समर्थक हुए गिरफ्तार
- रेल रोककर किया विरोध प्रदर्शन
- सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया पूर्व मंत्री सह विधायक समीर कुमार महासेठ व गठबंधन के नेताओं ने
खबर दस्तक
मधुबनी :
ट्रेड यूनियन के हड़ताल के समर्थन और बिहार में भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ बुधवार को इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के द्वारा बुधवार को सड़क जाम व रेल रोककर विरोध प्रदर्शन किया।
राजद जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामाशीष यादव के नेतृत्व पूर्व मंत्री सह मधुबनी विधायक समीर कुमार महासेठ, भारत भूषण मंडल, जिला प्रभारी कुवँर राय, वीर बहादुर राय, राजकुमार यादव, आरिफ जिलानी अम्बर, छात्र नेता संतोष यादव, राजद महिला जिलाध्यक्ष रेणु यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल, डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, मनोज मिश्रा, मुकेश कुमार झा पप्पू, विजय कृष्ण, मो. साबिर, भाकपा-माले जिला सचिव ध्रुवनारायण कर्ण, सीपीआई जिला सचिव मिथिलेश झा, मनोज मिश्रा, राजश्री किरण, एटक जिला सचिव सत्यनारायण राय, मोतीलाल शर्मा, माकपा जिला सचिव मनोज यादव, दिलीप झा, गणपति झा, राज्य सचिव मंडल सदस्य रामपरी देवी, वीआईपी जिला अध्यक्ष विष्णुदेव चौधरी, श्याम सुंदर सहनी, संजय सहनी के नेतृत्व में राजद, कांग्रेस, भाकपा-माले, सीपीआई, सीपीएम, वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने सुबह 7बजे मधुबनी रेलवे स्टेशन पहुंचकर शहीद एक्सप्रेस,गंगा सागर एक्सप्रेस ट्रेन को करीब आधे घंटे तक रोक कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद बंद समर्थकों ने स्टेशन के सामने सड़क पर चक्का जाम किया।
रेल चक्का जाम एवं सड़क जाम कर रहे पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक समीर कुमार महासेठ ने ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य से कमजोर और पिछड़े वर्गों को मतदान के अधिकार से वंचित करने की साजिश है। केंद्र की सरकार चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर पुनरीक्षण कार्य करवा रही है। कहा कि अगर सरकार आम लोगों की मांगों पर विचार नहीं करती है, तो वो आंदोलन को उग्र करेंगे।
बाद में गठबंधन के नेताओं के द्वारा स्टेशन से प्रतिरोध मार्च निकालते हुए जिला मुख्यालय के दोनों गेट के सामने सड़क जाम कर नारेवाजी किया गया।
मौके पर वक्ताओं ने संयुक्त रुप से कहा कि केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। ट्रेड यूनियन 25 करोड़ श्रमिकों को लेकर भारत बंद की कमान संभाले हुए हैं। ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने देशभर में बैंकों, बीमा दफ्तरों और कोयला खदानों के बंद रखा। इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ता चिलचिलाती धूप में गगनभेदी नारों के साथ भारत सरकार और राज्य सरकार के प्रतिष्ठान पीएनबी, पोस्ट आफिस, रहिका सेन्ट्रल कोऑपरेटिव बैंक को बंद कराते हुए समाहरणालय गेट और सड़क को घंटों जाम कर दिया। अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से आंदोलन कारी को गिरफ्तार कर थाना ले गए।
इस बाबत सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा ने कहा कि 116 महागठबंधन के विभिन्न दलों के नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। हड़ताल शांतिपूर्ण रहा।
इस हड़ताल में शामिल विभिन्न दलों के नेताओं में राजद के विधायक भारत भूषण मंडल, मनोज यादव, अमरेंद्र चौरसिया, सुमन झा, राजेंद्र यादव, विष्णुदेव सिंह भंडारी, चूल्हाई कामत, भरत भूषण यादव, पवन यादव, उमेश राम, चित्रभानु चौधरी उर्फ राजा, शंभु प्रसाद, समितुल्लाह खान,राज कुमार यादव, बिपिन यादव, शिवजी कुमार भारती, बुद्ध प्रकाश, चने सदाय, चरित्र सदा, मंजू यादव, मो. महताब सिद्दकी, मुन्ना राम, ललित पासवान, भाकपा-माले के बिशंभर कामत, योगेंद्र यादव, पुरनेन्दु कुमार, बीरेंद्र पासवान, अरबिंद पासवान, शैनी शाह, मालती देवी, मोहम्मद ईमरान, शंकर चौधरी, बच्ची देवी, ललिता देवी, नागो देवी, चंद्र शेखर पासवान, पूनम देवी, सीपीआई के मोतीलाल शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, मो. निजाम, मो. कलाम, उत्तिम महतो, मंतोर देवी, मो. मुस्तफा, कैलाश साह, इदरीश, शिवनारायण यादव, माकपा सीपीएम के रामजी यादव, शशिभूषण प्रसाद, भागवत यादव, अनीश कुमार यादव, प्रभात कुमार मनु, कैलाश पासवान, रेखा देवी, रीना देवी, बीबी खातून, वीआईपी पार्टी के संजय सहनी जिला प्रभारी, सुरेश यादव, युवा अध्यक्ष, बेचू नारायण सहनी, मोहन यादव, बिंदे मुखिया, उपेंद्र मुखिया, तपेश्वर सहनी, विष्णुदेव भंडारी, राधाकृष्ण कामत, दयानंद कामत, सरोज कामत सहित गठबंधन के हजारों कार्यकर्ताओं ने बंद में शामिल हुए।