ये आम हड़ताल चक्का जाम अभूतपूर्व होगा : महागठबंधन
खबर दस्तक
मधुबनी
इंडिया महागठबंधन दलों की ओर से मधुबनी शहर के विभिन्न चौराहों पर महागठबंधन दलों के नेताओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 9 जुलाई 2025 को आम हड़ताल को सफल करने की अपील किया। इंडिया महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग अपने विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य वापस ले, उन्होंने कहा कि यही जनता से वोट लेकर लोकसभा के चुनाव में भाजपा सरकार में है, और जब चुनाव आयोग तुगलकी फरमान जारी किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाताओं को सबुत देना होगा, तब डबल इंजन सरकार के मुंह में दही जमा हो गया। उन्होंने चेतावनी लहजों में कहा कि यह लड़ाई जारी रहेगी और आज चुनाव आयोग के तुगलकी फरमान के खिलाफ मधुबनी सहित देश में आम हड़ताल चक्का जाम अभूतपूर्व होगा। बीएलओ के पास स्वयं कागजात नहीं है, मतदाता कहां से लाएंगे कागजात? मतदाता माता-पिता का सबूत कहां से लाएंगे? ये “अंधेर नगरी चौपट राजा” बीस साल शासन का सब पोल खुल गई। नेताओं ने कहा कि सरकार परोक्षरूप से एनआरसी को डबल इंजन सरकार लागू किया है। फर्जीवाड़ा करके महाराष्ट्र और दिल्ली में भाजपा चुनाव जीता। बिहार के जनता, आम नागरिक काफी समझदार है। बिहार में दाल गलने वाला नहीं है। श्रम कानून को कमजोर किया जा रहा है। साथ ही आशा, आंगनबाड़ी, रसोईया सभी एनजीओ के तहत काम करने वाले लोगों को समान अधिकार वेतन देने की मांग किया। कारपोरेट वर्गों को कर में छूट दिया जा रहा है, न्युनतम मजदुरी नौकरी की सुरक्षा समाजिक सुरक्षा को मजबूत करने, कामगार, फेरीवाले, कुड़ा बीनने वाले घरेलू कामगार, भविष्य निधि का भूगतान, शिक्षा स्वास्थ्य पानी की गारंटी करने की मांग हुई। ये नुक्कड़ सभा नगर के थाना चौक, बाटा चौक, शंकर चौक, स्टेशन चौक पर सभा आयोजित की गई।
सभा संबोधित करने वाले में राजद के पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक समीर कुमार महासेठ, राजद महिला जिलाध्यक्ष रेनू यादव, राजकुमार यादव, वीर बहादुर राय, सीपीआई के मिथिलेश झा, सीपीएम के दिलीप झा, वीआईपी के विष्णुदेव चौधरी, मनोज मिश्र, विष्णुदेव यादव, राजेन्द्र यादव, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, पप्पू यादव, सत्यनारायण राय, मोतीलाल शर्मा, बुद्ध प्रकाश, संजय कुमार यादव, उमेश राय, रोहित यादव सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

