खबर दस्तक
मधुबनी/जयनगर :
गोविन्द जोशी
मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड के दुल्लीपट्टी निवासी तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य स्व. पुरुषोत्तम झा उर्फ सत्तन झा के पूत्र विवेक कुमार झा उर्फ बब्बु को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने पर जयनगर प्रखंड के कांग्रेस कमिटी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल राजनैतिक भविष्य की कामना की है। वे अपने इलाके के प्रतिष्ठित व प्रखर स्वतंत्रता सेनानी तथा कांग्रेस के भीष्म पितामह माने जाने वाले स्व. गुलाब झा के प्रपौत्र है।
उल्लेखनीय है कि विवेक झा उर्फ बब्बु ने सोमवार को कांग्रेस के मधुबनी स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आभा पाण्डेय, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आलोक झा, वरिष्ठ नेता सत्येन्द्र पासवान, पूर्व मुखिया राजू पंजियार, पूर्व प्रमुख चन्द्रकेतु प्रसाद उर्फ पप्पु चौड़वार समेत कई नेताओ की उपस्थिति तथा जयनगर प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष नित्यानंद झा के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
इस मौके पर कांग्रेस के कई नेताओ ने कहा कि ऐसे उर्जावान नौजवानों के आने से पार्टी के जनाधार में काफी व्यापक वृद्धि होगी।