खबर दस्तक
मधुबनी :
डेंगू व चिकनगुनिया नियंत्रण हेतु सभी वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम को सफल कार्यान्वित हेतु मासिक बैठक का आयोजन जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी की अध्यक्षता में डॉ. डी.एस. सिंह की अध्यक्षता में सदर अस्पताल में किया गया, जिसमें सभी वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी, बीएचआई, भीबीडीएस, बीएचडब्लू उपस्थित हुए। बैठक में कालाजार डोजियर निर्माण, आईआरएस, द्वितीय चरण छिड़काव, मलेरिया आईएचआईपी पोर्टल प्रशिक्षण, फाइलेरिया आईएचआईपी पोर्टल एंट्री, एलएल लाइन लिस्ट एवं एईएस/जेई प्रशिक्षण सभी का बिंदुवार चर्चा की गई व सभी कार्य ससमय पूर्ण करने को निर्देशित किया गया।
कालाजार डोजियर से तय होगी उन्मूलन की दिशा :
डीएमओ ने कहा कालाजार डोजियर एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति को ट्रैक करने में मदद करता है। यह डोजियर सरकारी प्रयासों की समीक्षा का माध्यम है और यह प्रमाण भी है कि जिला लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। कालाजार डोजियर में जानकारी शामिल होती है, पिछले एक साल में सामने आए कालाजार के मामलों की संख्या और वर्तमान स्थिति, कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चल रही गतिविधियों की प्रगति, जैसे कि जागरूकता अभियान, स्क्रीनिंग और उपचार सेवाएं, कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए रणनीतियों पर चर्चा, कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम के लिए संसाधनों का आवंटन और उपयोग। कालाजार डोजियर की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्हें समय पर सही डेटा देना और रिपोर्टिंग में पारदर्शिता रखना आवश्यक है। इसके अलावा, कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी भी महत्वपूर्ण है।

