खबर दस्तक
मधुबनी :
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर एवं मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश यादव के मधुबनी आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव, वरीय कांग्रेस नेता तथा बेनीपट्टी विधानसभा से संभावित प्रत्याशी कृष्ण कांत झा गुड्डू द्वारा उनके सहयोगियों और समर्थकों के साथ मिलकर किया गया।
मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप, मिथिला पेंटिंग से सुसज्जित पारंपरिक पाग और दोपट्टा पहनाकर अखिलेश यादव का स्वागत किया गया, जिससे कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति की गरिमा झलकती रही।
यह आयोजन कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर सक्रियता का परिचायक रहा। स्थानीय कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
इस अवसर पर स्वागत करने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध मंडल, एआईसी कोऑर्डिनेटर मुकेश रॉय, अनिल कुमार झा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, यूथ कांग्रेड प्रदेश महासचिव अनुरंजन सिंह सुनील कुमार झा, संजय झा, सहदेव साहू, गोपाल झा, मो. अख्तर मो. कामिल, मो. मुंतजिर, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आलोक कुमार झा, गौरव मिश्र, प्रशांत झा, विकास कुमार पासवान, लाल पासवान, पप्पू राम, रहिका प्रखंड अध्यक्ष मो. शाबिर, अकील अंजुम, अमर ठाकुर, राजेश ठाकुर, शैबाल कांत सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, इनायत खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

