- ब्रह्म बाबा के जयकारे से गूंज उठा पूरा गांव
- गांव का माहौल बना भक्तिमय
- 501 कुमारी कन्याओं को कराया गया भोजन
- पूरे गांव में प्रसाद का किया गया वितरण
खबर दस्तक
मधुबनी/अंधराठाढ़ी :
मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड के विषणपुरा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों ग्रामीणों के मौजूदगी में ढोल नगाड़ों के साथ पूजा कमेटी के अध्यक्ष ब्रह्मदेव राय के अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ ग्राम देवता का पूजा-अर्चना किया गया। पूजा-अर्चना को लेकर एक महीना पहले से ग्रामीणों के साथ बैठक उपरांत पूजा की तैयारी की गई। इस दौरान ग्रामीण युवाओं और बुजुर्गों का भरपूर सहयोग मिला। शुक्रवार की सुबह विधिवत रूप से ग्राम देवता की पूजा अर्चना की गई। ग्रामीणों ने शारीरिक और आर्थिक रूप से भरपूर सहयोग किया। 12घंटे तक चातर्याम के बाद धूमधाम से बाबा ब्रह्म की पूजा अर्चना की गई।
इस मौके पर लोगों ने ब्रह्म बाबा के जयकारे भी लगाए ब्रह्म बाबा के जयकारों से गूंज उठा। पूरा गांव का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।
इस मौके पर 501 कुमारी कन्याओं को कुमाईर भोजन भी कराया गया, तदोपरांत पूरे गांव में प्रसाद का वितरण किया गया।
पूजा कमेटी के अध्यक्ष ब्रह्मदेव राय ने बताया कि ग्राम देवता के पूजा अर्चना से गांव में सुख, शांति, समृद्धि,धन ऐश्वर्य आता है। सामाजिक एकता, समरसता, और भाईचारा का विकास होता है। बड़ी से बड़ी मुसीबत को ब्रह्म बाबा टाल देते हैं। अकाल मृत्यु से लोगों की रक्षा होती है। गांव पर होने वाले आपदा विपदा से रक्षा करते हैं।
इस मौके पर अध्यक्ष ब्रह्मदेव राय, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ मंडल, संतोष राय, प्रकाश मंडल, उदय राय, हीरा लाल मंडल, उगन राय, सुन्दर राय, छोटकन मंडल, सिंघेश्वर मंडल, छोटु मंडल, विनोद मंडल, शशि कुमार, विकाश कुमार, अमन, अरविंद, विश्वनाथ, अशोक समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

