- बिहार प्रभारी समेत अन्य कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
खबर दस्तक
पटना/मधुबनी :
मधुबनी जिले के जयनगर प्रखण्ड के रजौली पंचायत के पूर्व मुखिया तथा भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के जिला परिषद सदस्य राजु पंजियार तथा जयनगर के पूर्व प्रमुख तथा लोजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चन्द्रकेतु प्रसाद उर्फ पप्पु चौड़वार ने कांग्रेस पार्टी के नीति व सिद्धांतो मे आस्था व्यक्त करते हुये पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने पर जयनगर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी ने हर्ष व्यक्त किया है।उल्लेखनीय है कि दोनो नेताओ ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के पटना स्थित मुख्यालय मे अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तथा बिहार प्रभारी सुशील पासी, एआईसीसी के सदस्य अजय कुमार चौधरी, मधुबनी जिला के कोर्डिनेटर मुकेश राय, जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल आदि बरिष्ठ नेताओ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया।
इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष नित्यानन्द झा, अनुरंजन सिंह, नगर अध्यक्ष गुड्डु साह, नवेन्द्र झा, मदन झा, मो. चांद, अजय झा, कपिलदेव साह, रविन्द्र पोद्दार, मीना देवी कुशवाहा, मुकेश सिंह, अवधेश सिंह, प्रदीप पंजियार, राज कुमार यादव, जगदम्बा देवी, मो. असलम, सुभाष राउत, सुजीत यादव, धनुष लाल महतो, अरुण प्रधान, मो. जहांगीर आदि ने कहा है कि इससे पार्टी के जनाधार मे व्यापक वृद्धि होगी तथा इससे संगठन मजबुत होगा।