शांति वह सद्भाव के साथ मनाए मुहर्रम का त्योहार : मेयर
खबर दस्तक
मधुबनी :
मुहर्रम त्योहार को लेकर मधुबनी शहर के टाउन थाना पर गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्य्क्षता मेयर अरुण राय ने किया। मेयर श्री राय ने शांति व सद्भाव के साथ मुहर्रम का त्योहार मनाने की अपील ददोनो समुदाय से किया। उन्होंने प्रशासन को आश्वस्त किया कि मधुबनी मुख्यालय में मुहर्रम के त्योहार में आज तक अलरिय घटना नही घटी है, इस बार भी आपसी भाई चारे के साथ मुहर्रम का त्योहार मनाया जाएगा।
मौके पर सदर एसडीओ चंदन कुमार झा ने कहा कि लाइसेंस धारी अखाड़ा अपने निर्धारित रुट से ही जुलूस निकालेंगे। किसी भी परिस्थिति में वगैर लाइसेंस का जुलूस शहर में नहीं निकाली जाएगी। मुहर्रम में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
वहीं, मुख्यालय डीएसपी रश्मि ने कहा कि जुलूस में हुड़दंग बाजी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। हर जुलूस सीसीटीवी की नजर में रहेगी, जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
वहीं, साइबर क्राइम के डीएसपी अंकुर कुमार ने कहा कि साइबर पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर रहेगी। आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कारवाई की जाएगी।
इस बैठक में नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, शहर के
समाज सेवी, जनप्रतिनिधि और आम गणमान्य लोग मौजूद थे।