खबर दस्तक
मधुबनी/खजौली :
मिथिलेश कुमार यादव
ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सचिव व उत्तर बिहार के प्रभारी शुशील कुमार पासी ने आज मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड में कार्यकर्त्ताओं से मिलने पर कहा कि कांग्रेस पार्टी बिहार के सर्वांगीण विकास की बात करती है। यहां उद्योग धंधे लगे, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधारात्मक कार्य हो। लोगों को रोजी-रोजगार मिले इसकी बात करती है। वहीं भाजपा उद्योग धंधों को चौपट कर, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी आवश्यक सुविधा को दरकिनार कर धर्म व मजहब के नाम लोगों को बांटने की बात करती है। वे बुधवार को कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के आवास पर प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती एवं उन्हें धारदार बनाने के लिए वे क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत हो रहे हैं।
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव, उपाध्यक्ष सुशील झा, विशेश्वर झा, मिहिर झा, बासोपट्टी प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष गुड्ड शाह, रामाशीष दास, बालेश्वर पासवान, मो. आरिफ, धर्मनाथ यादव, रामाशीष यादव, सुमित कुमार, मो. छेदी, मनोज मिश्रा, नलनी झा रुपम, आनंद झा, महंत गोपाल दास, राज कमल सिंह, मुकेश राय, प्रशांत राज सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।