खबर दस्तक
मधुबनी :
मधुबनी में पूर्व मंत्री सह मधुबनी नगर विधायक समीर कुमार महासेठ के कई वर्षों के अथक प्रयासों ने रंग दिखाया है। मधुबनी जिला के सबसे बड़े स्टेडियम के निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है। इस स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 20 करोड़ 37 लाख 28 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। कार्य की प्रगति के अनुसार, स्टेडियम में जलकुंभी और तालाब की स्थिति को सुधारने के लिए पानी निकाला जा रहा है और मिट्टीकरण का काम किया जा रहा है।
इसके बाद स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। वही स्टेडियम में किए जा रहे कार्य की अत्यधिक धीमी गति देख जिले के लोगों में आक्रोश पनप रहा है। वही समीर महासेठ ने भी स्टेडियम निर्माण कार्य के अत्यधिक धीमी गति पर गहरी नाराजगी जताई है। समीर महासेठ ने बताया कि स्टेडियम के निर्माण से मधुबनी जिले के खिलाड़ियों को अपने खेल कौशल को विकसित करने और कई प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर मिलेंगे और देश-विदेश में खिलाड़ी अपनी विलक्षण प्रतिभा से मधुबनी जिला का नाम रोशन करेंगे। इसके साथ ही यह स्टेडियम स्थानीय समुदाय के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्थल होगा।