खबर दस्तक
मधुबनी/रहिका :
मधुबनी जिला मुख्यालय से सटे रहिका थाना पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत डॉग स्क्वाइड की टीम के सहयोग से थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अभियान चलाया गया। चलाये अभियान में थाना क्षेत्र के ग्राम काकरौल गांव से प्रभु राय उर्फ बच्चा राय के पुत्र विष्णुदेव राय को 250 ग्राम मादक पदार्थ वही रहिका गांव निवासी गणपति झा उर्फ घना झा को 1 किलो 250 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
इस बाबत रहिका थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हो बताया कि थाना क्षेत्र से दोनों कारोबारी को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में लेने हेतु व्यवहार न्यायालय मधुबनी भेज दिया गया है।