खबर दस्तक
कैमूर:
रोहिणी नक्षत्र में डाले गए धान का बिचड़े तैयार हो गया है। जिन किसानों ने रोहणी नक्षत्र में धान का बिचड़ा डाला था उन किसानों का धान का बिचड़ा तैयार हो गया है। इधर मौसम भी किसानों का साथ लगभग दे रहा है। जिसके बाद कैमूर जिले में शुरू हो गई है धान की रोपनी । आद्रा नक्षत्र शुरू होते ही जिले में धान की रोपनी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि धान के खेती में रोपनी करने के लिए आषाढ़ माह के आद्रा नक्षत्र की सर्वोत्म नक्षत्रों में गणना की जाती है। वर्तमान में आद्रा नक्षत्र ही चल रहा है और किसान रोपनी का शुभारंभ करा दिये है। जिन इलाकों में रोपनी नहीं शुरू है। वहां भी किसान खेतों को तैयार करने में जुट गये हैं।