खबर दस्तक
मधुबनी/झंझारपुर :
मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड के सिरखरिया गांव स्थित मध्य विद्यालय परिसर में मेडिकल कैंप लगाया गया। ग्राम निर्माण परिषद खड़ोआ द्वारा लगाए गए कैंप में गरीबों और असहाय के बीच एन्टीपाइरेटिक, एन्थेलमिन्टिक, मल्टी विटामिन्स एवं विटामिन बी,सी तथा पारासीटामाल दवा उपलब्ध कराया गया, साथ ही चिकित्सीय सलाह भी दी गई। कैंप का विधिवत उद्धाटन नवानी पंचायत के मुखिया रामशीला देवी, पूर्व सरपंच राम गोपाल मंडल, विश्वनाथ कामत, मदन कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ। चिकित्सा सहयोगी रतन साहू एवं पिपरौलिय पंचायत के अमर कान्त के देख-रेख में संचालित कार्यक्रम में चिकित्सक पुलकित कामत ने बरसात के मौसम में एन्टीएन्थेलमिन्टिक, एन्टीपाइरेटिक दवाओं के महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।
मौके पर राम रतन ने कहा कि स्वस्थ रहने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने मे शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान काल मे रसायनिक खेती द्वारा मिले उत्पाद में प्रचूर पोषक तत्व की उपलब्धता कम होने के कारण विटामिन्स कैप्सूल की आवश्यकता हो गई है। यह आज के समय की मुख्य आवश्यकता आम लोगों में है।
वही, अमरकान्त लाल ने दवाओं का सेवन कैसे हो पर विधिवत प्रकाश डाला।
इस कैंप में एक सौ से अधिक लोंगों के बीच दवा बाँटा गया, जिसमे लगभग 65 महिलाए शामिल हैं।
इस कैंप में मदन चौपाल, अमरेश चौपाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।