खबर दस्तक
मधुबनी/फुलपरास :
मधुबनी जिले के फुलपरास में स्थानीय थाना पुलिस द्वारा रविवार को छापामारी करते हुए कांड संख्या-93/25 एससी-एसटी एक्ट के अभियुक्त बैका गांव निवासी सत्यम झा को झंझारपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
वहीं कांड संख्या-282/25,मारपीट में धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. अकबर अंसारी, मो. ईरसाद एवं मो. सज्जाद तीनों ब्रह्मपुरा इस्लामपुर के रहने वाला है।
उक्त जानकारी थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।