खबर दस्तक
मधुबनी :
मधुबनी शहर के तिलक चौक से मयुरी(ई-रिक्शा) चोरी करने के प्रयास में लोगों ने दो युवक को पकड़ा, वहीं एक फरार हो गया। पकड़ाये युवक बलराम कुमार उर्फ आर्यन है, जो महराजगंज का रहने वाला है। दुसरा युवक आयूष रंजन जो बासोपट्टी थाना क्षेत्र का अरधावा का रहने वाला है, लेकिन वह वर्तमान में महराजगंज में रहता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शूक्रवार को लगभग 7बजे मो० रिजवान का अपनी मयुरी गाड़ी को तिलक चौक पर खड़ी कर अगल बगल गया था। इसी दौरान तीन युवक मयुरी को चोरी करने के उद्धेश्य से धक्का मारकर ले जा रहा था। इसी क्रम में लोगों ने दो युवक को पकड़ लिया, वहीं तीसरा युवक फरार होने में सफल हो गया। लोगों ने घटना कि सूचना नगर थाना पुलिस को दी। सुचना पर पहुँची नगर थाना पुलिस ने पकड़ाए युवक को लेकर थाना ले आई।
इस संबध में नगर थानाध्यक्ष सतेंन्द्र कुमार ने कहा कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं फरार युवक कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।