खबर दस्तक
मधुबनी :
राष्ट्रीय जनता दल के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल का रामपट्टी स्थित एक निजी सभागार में राजद कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन समारोह का आयोजन किया।
मौके पर राजद के पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्य सभा सांसद, विधायकों, पूर्व विधायक, नेताओं, कार्यकर्ताओं ने नए प्रदेश अध्यक्ष का अभिवादन शॉल, पुष्प व माला से किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा आज चुनाव आयोग को अपने हाथों की कठपुतली बना रही है। मोदी सरकार मतदान करने का अधिकार जो हमें संविधान ने दिया, उसे छीनना चाह रही है। बिहार में जो राष्ट्रीय जनता दल के कोर वोटर हैं, उन सभी का वोटर लिस्ट से नाम कटवाने का बहुत बड़ा षड्यंत्र चल रहा है। जब आधार कार्ड-पैन कार्ड-चुनाव पहचान पत्र इस आधार पर लोग नौकरी कर रहे हैं और अब तक आजादी के बाद मतदान करते आए हैं, फिर बिहार चुनाव के दौरान मोदी सरकार पूर्वजों का जन्म स्थान व जन्मतिथि कागजात मांग कर सीधे तौर पर बिहार और देश के नागरिकों को इस देश का नागरिक नहीं मानने को लेकर के सारा षड्यंत्र रचा जा रहा है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंगनी लाल ने कहा आने वाला विधानसभा चुनाव में लालटेन के निशान पर ईवीएम का बटन दबाकर हमारे नेता तेजस्वी यादव, जो बिहार का भविष्य है, उन्हें मुख्यमंत्री बनना है। हमारे नेता श्री यादव दलित-महादलित, पिछड़ों-अतिपिछडों के आवाज को बुलंद करते हैं। इनके अधिकार की लड़ाई लड़ते हैं। हमारे सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने 90 के काल में दलित-महादलित, पिछड़े, अल्पसंख्यकों को जिस तरह के सामाजिक न्याय और सम्मान दिलाने का काम किया, ठीक उसी तरह से तेजस्वी यादव भी दलित-महादलित और पिछड़ों का सम्मान कर रहे हैं।
किसी भी हाल में हम लोगों को खासकर हमारे पिछले जाति के लोगों को नीतीश कुमार और भाजपा के लुभावने में नहीं आना है, क्योंकि बीते बीस वर्षों में इन लोगों ने हमलोगों के साथ काफी अन्याय करने का काम किया है। जद यू के राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय झा पर हमला बोलते हुए कहा कि पूरे मधुबनी जिले में उनके सारे पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले में हेराफेरी की गई है। सिर्फ एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक उठाकर के उसे अधिकारी और प्रवृत्ति करने का काम किया गया है।
आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने वाला है, अपने मन से एसपी हो या एसडीएम हो, सभी एनडीए पसंद के लोगों को बनाया गया है। इसलिए इस बार चुनाव में हम सबको सतर्क रहना है और उनके बातों में नहीं आना है। मिथिला हाट को जद यू के सांसद संजय झा ने अपने गांव में बनाने का काम किया, जिसमें सरकारी योजना से रुपए खर्च किए गए और वहां कब्जा संजय झा व उनके सहयोगियों का है, जहां एक छोटा सा छोटा सामान बिक्री करने वाला भी संजय झा के लोग हैं।
मौके पर अन्य वक्ताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री अशरफ अली फातमी, राज्यसभा सांसद डॉक्टर फैयाज अहमद, लौकहा से विधायक भारत भूषण मंडल ने भी अपनी बात रखी।
वहीं, पूर्व जिप उपाध्यक्ष सह जिले के कद्दावर नेता भारत भूषण यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के हाथों राजद की सदस्यता ग्रहण किया।
इस मौके पर अनुसूचित जाती-जन जाति प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष शिवजी भारती जो राजनगर से भावी विधायक प्रत्याशी हैं, उन्होंने भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत गर्म जोशी से किया।
वहीं, दरभंगा ग्रामीणों विधायक ललित यादव, पूर्व सांसद सुरेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री रामलखन रमन, पूर्व विधायक रामवतार पासवान, विधायक भरत भूषण मंडल, पूर्व विधायक सीताराम यादव, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदयनारायण चौधरी, ब्रज किशोर यादव, प्रदीप यादव, जामुन चौधरी, गंगा चौधरी, आसीफ अहमद प्रदेश राजद महासचिव, पूर्व सांसद भगवतीया देवी पुत्री वीणा देवी, अमित यादव, सचिन यादव, सतेंदर यादव, प्रदेश प्रवक्ता प्रिया राज, देव नारयण यादव, जिला मिडिया प्रभारी कुंदन यादव सहित सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।