खबर दस्तक
मधुबनी/कलुआही :
मधुबनी जिलाधिकारी के निर्देश पर कलुआही प्रखंड प्रमुख का कार्य उप प्रमुख चंदन प्रकाश कुमार ने संभाल लिया है। शुक्रवार को बीडीओ स्वर्ण वर्षा के कार्यालय कक्ष में कलुआही उप प्रमुख चंदन प्रकाश कुमार के साथ पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड स्तर पर विकास कार्यों को संचालित करने को लेकर पंचायत समिति की सामान्य बैठक की तिथि निर्धारित करने पर चर्चा किया। प्रखंड प्रमुख महेश चंद्र सिंह उर्फ सज्जन सिंह का चार जून को देहांत हो गया था।
बीडीओ ने डीएम को पत्र लिखकर प्रखंड प्रमुख के नहीं रहने के कारण पंचायत समिति स्तर से संचालित विकासात्मक योजनाओं से संबंधित कार्य पूर्णतः बाधित होने की जानकारी दिया था। प्रमुख से संबंधित वित्तीय कार्य सहित अन्य कार्यों के निष्पादन के लिए उप प्रमुख चंदन प्रकाश कुमार का प्रस्ताव अनुशंसा के साथ बीडीओ ने डीएम के पास अनुमोदन के लिए था। डीएम ने बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 की धारा 43(ग) के आलोक में तत्काल प्रभाव से उप प्रमुख को प्रमुख का कार्य करने का निर्देश दिया है।