- द इमरजेंसी डायरी पुस्तक का लोकार्पण
आपातकाल देश के लिए कलंक के समान : नित्यानंद राय
कांग्रेस तानाशाही नीतियों के कारण जनता को करना पड़ा समस्याओं का सामना : डॉ. गोपालजी ठाकुर
खबर दस्तक
दरभंगा/बेनीपुर :
भाजपा दरभंगा पूर्वी अंतर्गत घनश्यामपुर नगर पंचायत के रनपरती मैदान (पाली बाजार) में कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय का 50वां वर्ष पूरे होने पर आयोजित “संगोष्ठी सह जनसभा” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, स्थानीय सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर एवं बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी उपस्थित थे।
इस अवसर पर जयंतीपुर दाथ स्थित उत्सव विवाह भवन परिसर में अतिथियों ने “द इमरजेंसी डायरी” का विमोचन किया। पुस्तक विमोचन करने के पश्चात केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि यह पुस्तक आपातकाल के काले अध्याय को याद करने और इसके प्रभावों को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन है। यह पुस्तक हमें देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए काम करने के लिए प्रेरित करेगी।
सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि यह पुस्तक दरभंगा के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन होगी और उन्हें आपातकाल के दौरान के संघर्षों और बलिदानों को याद करने में मदद करेगी।
वहीं मंत्री हरी सहनी ने कहा कि यह पुस्तक बिहार के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन होगी और उन्हें देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए काम करने के लिए प्रेरित करेगी।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता भूषण ने कहा कि यह पुस्तक आपातकाल के दौरान की घटनाओं का विस्तृत विवरण प्रदान करती है और हमें उस समय के संघर्षों और बलिदानों को याद करने में मदद करती है। यह पुस्तक देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में काम करेगी। इसके बाद पाली स्थित कार्यक्रम स्थल पर आपातकाल के काले अध्याय का 50वां वर्ष का प्रियदर्शनी का अवलोकन किया गया।
वहीं इस अवसर पर आपातकाल के काले अध्याय पर चर्चा करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जनसमूह से कहा कि आपातकाल इस देश के लिए कलंक के समान है। आपातकाल के दौरान अत्याचार की सारी हदों को पार कर दिया गया था। आम जनता के लिए आपातकाल का समय अत्यंत कष्टदायक रहा। कांग्रेस की तानाशाही नीतियों के कारण देश की जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था। प्रेस की आजादी छीन ली गई, विरोधियों को जेलों में डाल दिया गया और न्यायपालिका को गुलाम बना दिया गया। यह देश के लोकतंत्र के लिए एक काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान देश की जनता के अधिकारों का हनन किया गया था। लोगों को अपने विचार व्यक्त करने की आजादी नहीं थी और जो लोग सरकार के खिलाफ बोलते थे, उन्हें जेल में डाल दिया जाता था।
यह देश के संविधान के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन था।
सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि आपातकाल के दौरान देश की जनता ने बहुत ही कठिन समय का सामना किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तानाशाही नीतियों के कारण देश की जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था। कार्यक्रम की अध्यक्षता में भाजपा पूर्वी अध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने की। सभा को महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने भी संबोधित किया। जनसभा के अंत में वृक्षरोपण किया गया।
इस मौके पर सैकड़ो भाजपा के नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।