खबर दस्तक
मधुबनी/हरलाखी :
मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के मनोहरपुर गांव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा एक विशाल आमसभा आयोजित की गयी। आम सभा को संबोधित करते हुए भाकपा राज्य सचिव का० रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार के 11 वर्षों की शासन में देश कठिन परिस्थिति से जूझ रहा है। सरकार के जनविरोधी नीतियों से देश में महंगाई के शुमार बढ़ी है, तथा रोजगार के अवसर लगातार घट रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बिहार विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। इस चुनाव पर पूरे देश की निगाह है। आगामी विधानसभा चुनाव में वर्तमान भाजपा-जदयू सरकार को बदलकर खुशहाल और समृद्ध बिहार बनाने के लिए इंडिआ गठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बदलो सरकार और बचाओ बिहार के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत पहल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश में महंगाई एवं बेरोजगारी चरम पर है। रोजगार हेतु युवा वर्ग सरकार से रोजगार देने की निरंतर दुहाई कर रहा है। केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रण में विफल साबित होती दिख रही है। युवा वर्ग के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। दाखिल खारिज एवं भू मापन प्रक्रिया में हो रही धांधली और भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से रोक नही लग रही है। सरकार में अफसरशाही चरम सीमा पर है। बिहार में अपराधी का मनोबल बढ़ा हुआ है। आए दिन चोरी, लुट, डकैती, जैसी घटनाएं आम हो गई है। आमसभा को का० रामनरायण यादव, का० सूर्य नरायण महतो, कॉमरेड राकेश कुमार पांडेय, का० बलराम यादव, का० बिल्टू प्रसाद महतो, का० राजेश कुमार पांडेय उर्फ बालाजी, का० रमन चौधरी, का० गीरेंद्र राय, का० बिकाऊ मुखिया, का० राम सोगारथ ठाकुर, का० किरणेश कुमार, का० अशोक झा आदि ने संबोधित किया।