खबर दस्तक
मधुबनी/मधेपुर :
झंझारपुर के डीएसपी सुबोध कुमार सिंहा ने शुक्रवार को स्थानीय अधिकारियों के साथ मधेपुर प्रखंड के कोसी दियारा महॉपतिया गांव के हाट पर पहुंचकर लोगों से मिलकर मुहर्रम पर्व को शांति पूर्ण मनाने को लेकर वार्ता की। डीएसपी ने गांव के लोगों से फीडबैक लिया तथा, महपतिया पंचायत के दोनों अखाड़ा के अध्यक्षों से बातचीत कर, शांतिपुर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोहर्रम आपसी भाइचारे का पर्व है।
इस पर्व में किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। पर्व में अशांति फेलाने वाले पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। अशांति फेलाने वाले को किसी भी सुरत में बक्सा नहीं जाएगा। डीएसपी ने अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी स्थानीय प्रशाशन को देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस पर्व में डीजे को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। जुलूस में किसी प्रकार के हथियार उपयोग पर भी रोक लगाया गया है।
इस मौके पर बीडीओ विशाल आनंद, सीओ नीतीश कुमार, भेजा थानाध्यक्ष सूरज कुमार सहित पंचायत के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

