खबर दस्तक
मधुबनी :
मधुबनी जिला के बिस्फी विधानसभा के मुरलिया चौक काली स्थान के पास जन सुराज के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बिस्फी मुखिया संघ के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण झा के द्वारा जन सुराज का महत्व्पूर्ण कैंपेन बिहार बदलाव सभा का भव्य आयोजन किया गया। सभा में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कई गणमान्यों की मौजूदगी रही।
बताते चले कि बिस्फी विधानसभा के जनता के बीच जन सुराज के भावी प्रत्याशी के रूप में वशिष्ठ नारायण झा तेजी से उभर रहे है।
इस मौके पर वशिष्ठ नारायण झा ने कहा कि बिहार बदलाव संभा का उद्देश्य बिहार में व्यवस्था परिवर्तन है और पार्टी इसी संकल्प को लेकर लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने पार्टी के पांच संकल्पों को दोहराते हुए कहा कि जन सुराज की सरकार बनाकर ही वास्तविक बदलाव संभव होगा। उन्होंने कहा कि जन सुराज के सूत्रधार हमारे नेता प्रशांत किशोर के दिशानिर्देश के आलोक में बिहार बदलाव सभा के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जा रहा है कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन से ही बिहार का बिकास संभव है।
इस मौके पर जन सुराज बिस्फी विधानसभा के प्रभारी गुनानंद यादव, सह प्रभारी अनिल मिश्रा, जिलाध्यक्ष इंद्रशेखर झा, बेनीपट्टी अनुमंडल अध्यक्ष हरेराम ठाकुर, मधुबनी सदर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष न्याव सिद्दीकी, जन सुराज मुख्य प्रभारी जसवंत झा एवं अन्य उपस्थित थे।