- प्रफुल्ल ठाकुर के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई
खबर दस्तक
मधुबनी डेस्क :
दामोदरपुर निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा दरभंगा लोकसभा के सह प्रभारी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।
ज्ञात हो कि श्री ठाकुर को इसके पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के कार्यकाल में प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य 2022 में बनाया गया था, तथा अब वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के द्वारा इन्हें फोन से प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाने की सूचना मिलते ही भाजपा के नेताओं तथा कार्यकर्ताओ ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा इसे संगठन के हित में प्रदेश नेतृत्व का सराहनीय पहल बताया है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने के बाद श्री ठाकुर ने इसके लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, क्षेत्रिय संगठन मंत्री नागेंद्र एवं दरभंगा सांसद डा गोपाल जी ठाकुर के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि संगठन की मजबूती के लिए पार्टी नेतृत्व के निर्देशों को धरातल पर साकार करेंगे।
वहीं, श्री ठाकुर के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, स्थानीय मंडल अध्यक्ष बबलू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, मंडल अध्यक्ष संजय मिश्र सहित अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओ ने बधाई दी है।